तेंदूखेड़ा: तेजगढ़ में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी हुए शामिल
तेंदूखेड़ा जबेरा विधानसभा अंतर्गत तेजगढ़ में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मंगलवार की शाम 5 बजे बड़े ही धूमधाम ब उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विशाल रैली एवं मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी सम्मिलित हुए।