भीलवाड़ा: पशु चिकित्सालय के पास अपनी ही जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची निगम टीम, विरोध में उतरे लोगों ने किया हंगामा
भीलवाड़ा शहर के पशु चिकित्सालय के निकट स्थित नगर निगम की जमीन का फैसला नगर निगम के पक्ष में आने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जब नगर निगम की टीम जमीन को अपने अधीन करने पहुंची तो वहां हंगामा शुरू हो गया। वहां पर मौजूद आसपास के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।इस दौरान नगर निगम की टीम कार्यवाही से पहले बेरंग लौट गई।