20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
चांदपुलिस ने पतेसर मोड़ के पास से 20 लीटर देसी शराब और मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज राजभर, पिता- रामसेवक राजभर, निवासी घुरहुपुर, थाना- चकिया, जिला- चंदौली (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।