महुआडांड़: नेतरहाट थाना क्षेत्र के गढ़बुधनी ग्राम स्थित तालाब में गुरुवार दोपहर 2:30 बजे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला
मामले की सूचना पर महुआडार थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन किया। जहां मृत व्यक्ति की पहचान गढ़बुधनी ग्राम निवासी डेनियल कुजूर उम्र 50 वर्ष के रूप में किया गया ।वहीं मौत का कारण स्थानीय लोगों ने बताया है डेनियल कुजूर अत्यधिक शराब का सेवन करता था।