प्रतापगढ़: दरिया पुर गांव में पट्टे की जमीन पर बना रही पक्की दीवार को महिलाओं ने किया धराशाई वीडियो वायरल
पट्टे की जमीन पर दीवाल के निर्माण को महिलाओं ने गिरा दिया ।वीडियो वायरल हो रहा है।मामला प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सर्वप्रथम एक महिला आती है और दीवार गिरना शुरू कर देती है इसके बाद कई महिलाएं एक साथ मिलकर काफी लंबी दीवार को चंद मिनट में ही धराशाई कर दिया।