जमुई: शीतल ठंड के कारण 1 से 5 क्लास तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक रहेंगे बंद, डीएम ने दिया आदेश
Jamui, Jamui | Jan 5, 2025 शीतलहर ठंड को देखते हुए डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर सोमवार 6 जनवरी से 11 जनवरी तक 1 से 5 क्लास के सरकारी व प्राइवेट सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने रविवार की देर शाम 8 बजे के करीब प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दिया। साथ ही 6 जनवरी से 5 से अन्य क्लास के बच्चों के लिए समय में बदलाव किया गया है।