जमुई: कासजोर गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर ने कुल्हाड़ी से मारकर वृद्ध की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jan 4, 2025 कासजोर गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि घर में घुसे चोर ने 78 वर्षीय जग्गू रविदास की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। साथ ही बक्शा का ताला तोड़कर कई सामानों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह 9:00 बजे हुई। उंसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा वृद्ध के शव का शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।