जमुई: नीमारंग पेट्रोलपंप के पास हाइवा की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 5, 2025 शहर के निमारंग पेट्रोलपंप के पास रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।