जमुई: भाकपा माले ने विभिन्न मांगों को लेकर शहर में निकाला मार्च, अंचल कार्यालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
Jamui, Jamui | Jan 4, 2025 हक दो वादा निभाओ कार्यक्रम के तहत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे भाकपा माले के नेतृत्व में भूमिहीनों द्वारा श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से शहर में मार्च निकाला गया। साथ ही अंचल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। भूमिहीनों को वास आवास के लिय 5- 5 डिसमिल जमीन देने, गरीबों को पक्का मकान देने की गारंटी देने की मांग की गई।