रफीगंज: बाबूगंज से SC-ST एक्ट में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, दो अभियुक्त किए गिरफ्तार
रफीगंज थाना क्षेत्र में SC-ST एक्ट से जुड़े एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 55/26 के तहत शुक्रवार को बाबूगंज से रंजीत साव एवं विरेन्द्र साव दोनों पिता आनंदी साव को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से मामले में वांछित थे।