लखीमपुर: खीरी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वारंटी चल रहे 5 अभियुक्तों को विभिन्न स्थानों से किया गिरफ्तार
खीरी थाना पुलिस ने मारपीट समेत अलग-अलग मामले में वारंटी चल रहे पांच वारंटी अभियुक्तों रिंकू पुत्र प्रेम निवासी गांव पटेहरा, शिवराम पुत्र मूल चंद्र निवासी उपरोक्त, जगरूप सिंह पुत्र बदर सिंह निवासी गांव चाऊपुर पडरी, सुरेश लोनिया पुत्र परिक्रमा लोनिया निवासी गांव माया राम पुरवा, और वेद प्रकाश पुत्र अंगने निवासी गांव परसा को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है।