भितरवार: बाँसोंडी तिराहे पर बना यात्री प्रतीक्षालय बना नशेड़ियों का अड्डा
नगर भितरवार में करैरा मार्ग बाँसोडी तिराहे स्थित बना मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम की यात्री प्रतीक्षालय को नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना लिया है। रात के समय नशेड़ी इस प्रतीक्षालय में शराब सेवन करते हैं। नशेड़ियों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी से यात्रियों को प्रतीक्षालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।