अशोक नगर: देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
अशोक नगर जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार देहात थाना अंतर्गत गांव में किशोरी ने बुधवार की शाम 6:00 बजे अपने घर पर रखी इल्ली मार दवा पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों को पता चला तो किशोरी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।