बेलहर कला थाना क्षेत्र के राजघाट पुल के पास मंगलवार सुबह लगभग 5:00 बजे पुलिस बदमाश में मुठभेड़ हो गई है। लूट के आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की है। वहीं जवाबी कार्रवाई में दोआरोपी में से एक आरोपी को पैर में गोली लगी है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।