पूरनपुर: शेरपुर कला में मेडिकल स्टोर स्वामी पर एक्सपायरी दवाई देने का आरोप, मामले में पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी आलिया बेगम ने बताया कि उसने अपनी पुत्री के लिए आसिफ मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी थी। आरोप है कि उक्त मेडिकल स्टोर स्वामी ने एक्सपायरी दवा दे दी जिससे उसकी पुत्री की तबीयत बिगड़ गई। महिला अपनी पुत्री को लेकर पूरनपुर सीएचसी पहुंची जहां डाक्टर ने उसकी पुत्री का उपचार किया और मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।