पूरनपुर: मोहल्ला पंजा शाह गौटिया में देवरानी के लड़ाई झगड़े से परेशान, महिला ने सीओ से की शिकायत
पूरनपुर नगर के मोहल्ला पंजा शाह गौटिया निवासी समीम पत्नी मोहम्मद नवी ने बताया कि उसकी देवरानी नगीना पत्नी साबिर पड़ोस में रहती है। आरोप है कि वह अत्यधिक झगडालू प्रवृत्ति की महिला है। छोटी छोटी बातों को लेकर आए दिन उसके साथ गाली गलौज कर लड़ाई झगड़ा करती है। जब उसके पति साबिर से शिकायत कि तो वह भी लड़ाई झगड़ा करने लगता और पुलिस से झूठी शिकायत कर परेशान करती है।