पूरनपुर: भाकियू ने पुलिस पर राजनैतिक दबाव में काम करने का लगाया आरोप, ADG को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौपा
पूरनपुर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गुरुवार को ADG को संबोधित ज्ञापन तहसील परिसर में पहुंच कर एसडीएम कार्यालय में सौपा है। ज्ञापन में बताया कि घुंघचाई, सेहरामऊ, माधोटांडा थाना व पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गावों से फरियादियों की शिकायतों को पुलिस नहीं सुनती है और थाने से भगा देती है। आरोपी पक्ष के लोगों से समझौता लेने का दबाव बनाते है।