*शादी समारोह में आए 2 वर्षीय बच्चे की गद्दे के ढेर में दबकर मौत*
हमीरपुर–राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की गद्दों के ढेर में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया।
मुस्करा थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी ह्रदेश अपने बच्चों के साथ मायके मवई गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। गुरुवार को उनका दो वर्षीय पुत्र मृगेंद्र घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पास में रखे टेंट-पंडाल के गद्दों का ढेर अचानक उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गद्दों के नीचे दब गया।
कुछ देर बाद परिजनों को बच्चे के दिखाई न देने पर उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान गद्दों के नीचे दबा मृगेंद्र मिला। आनन-फानन में गद्दे हटाकर उसे बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले जाया गया, जहां डॉ. कनिष्क माहु