हरिद्वार: बहादराबाद स्थित पंखे की फैक्ट्री में आग लगने से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
हरिद्वार के बहादराबाद स्थित पंखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया था। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। हालांकि फैक्ट्री में रखा कुछ सामान जल गया है लेकिन हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।