हरिद्वार: बहादराबाद में देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़, उमकैद की सजा से पेरोल पर बाहर आया फरार कैदी पुलिस की गोली से घायल
बहादराबाद में देर रात पुलिस और फरार कैदी में लोहे के पुल के पास मुठभेड़ हो गई। घटना रविवार सोमवार की दरमियानी रात 2 बजे करीब की है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश हरियाणा के रोहतक निवासी विनोद उर्फ विक्की राजपूत घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार विनोद पेरोल पर बाहर आया था और उसके बाद फरार होकर यहीं रह रहा था।