गोवर्धन: बरसाना में खूनी संघर्ष के बाद लाठी-फावड़े चलाने वाले 9 हमलावर गिरफ्तार
कान्हा की लाड़ली श्रीजी की नगरी बरसाना के ढवाला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जमीन के एक टुकड़े के लिए दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी, डंडे, फावड़े और दरांती जो जिसके हाथ लगा, उसने एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। गांव में ऐसा खौफ फैला कि लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए