“मैं पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं… आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज है, गिरफ्तारी होने वाली है”
झांसी: डर दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गैंग का झांसी पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी खुद को पुलिस और सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को धमकाते थे।
पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर 120 मोबाइल, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक और 9.20 लाख कैश समेत बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच में जुटी है।#jhansi #झांसी #झाँसी #thejhansinews #jhansicity
Jhansi, Jhansi | Aug 9, 2026