🚨 आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता!
विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन सीतामढ़ी पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जिले के सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, प्रमुख चौक-चौराहों एवं पूजा पंडालों की निगरानी CCTV कैमरों के माध्यम से की जा रही है।
इसी क्रम में आज सीतामढ़ी शहर में निकाले गए फ्लैग मार्च का ड्रोन के माध्यम से एरियल कवरेज भी किया गया। यह सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी एवं विधि-व्यवस्था संधारण के प्रति जिला प्रशासन की सजगता को दर्शाता है।
जिला प्रशासन सीतामढ़ी आम नागरिकों से अपील करता है कि शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।
सुरक्षित सीतामढ़ी, शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा!
#CMSamrat #samratchoudhary
#SitamarhiAdministration #LawAndOrder #DroneCoverage #DurgaPuja #PublicSafety
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Sitamarhi, Bihar | Oct 17, 2026