भदोही: ज्ञानपुर में कांस्टेबल से हुई ₹21 हजार की ठगी, पुलिस ने पैसे वापस कराए
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर ठगी के शिकार आरक्षी ऋषि कुमार के खाते से गई ₹21,998 की धनराशि वापस कराई।पीड़ित के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी की थी, जिसकी शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह व हेड कांस्टेबल गोवर्धन कुशवाहा ने तत्परता दिखाते हुए रकम लौटाने में सफलता पाई।