भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र के डूढवा धरमपुरी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा धरमपुरी गांव में बुधवार को 21 वर्षीय नाजिया बानो ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों से किसी बात पर विवाद के बाद उसने कमरे में खुद को बंद कर लिया। काफी देर तक कोई आवाज न आने पर परिजनों ने झांककर देखा तो वह लटकी मिली।