जहानाबाद: जहानाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, फर्नीचर फैक्ट्री में हड़कंप, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद के सिकरिया स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में बुधवार को करंट लगने से मजदूर अरविंद कुमार की मौत हो गई। मृतक छोटी कल्पा गांव का निवासी था। बताया गया कि ट्रांसफार्मर के पास काम करने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।