स्वार: खुशहालपुर मोड़ से हटे खनन के भारी वाहन, राहगीरों को मिली राहत
Suar, Rampur | Oct 15, 2026 स्वार कोतवाली क्षेत्र की मसवासी चौकी अंतर्गत खुशहालपुर मोड़ पर खनन के भारी वाहनों के खड़े रहने से आम लोगों और राहगीरों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्वार–मसवासी मार्ग पर खनन से लदे वाहन नो एंट्री के समय सड़क किनारे खड़े हो जाते थे, जिससे यातायात प्रभावित होता था और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।