जगदलपुर: यूआइडीएआइ के उप महानिदेशक पी संगीता ने एलडब्लूई जिलों में आधार पंजीकरण स्थिति की की समीक्षा
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के उप महानिदेशक पी संगीता ने सोमवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में एलडब्लूई जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर एवं मानपुर-मोहल्ला अम्बागढ़ चैकी में आधार पंजीयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा स्कूलों के बच्चों का आधार पंजीयन के लिए फोकस करने कहा।