सनातन संस्कृति और साधु–संतों के सम्मान की रक्षा को लेकर रविवार को शाम 4 बजे जगदलपुर शहर के सिरहासार चौक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता भूपेश बघेल द्वारा साधु–संतों पर की गई अभद्र टिप्पणी तथा टी. एस. सिंहदेव द्वारा मुगलों के महिमामंडन के विरोध में पुतला दहन किया गया।