जगदलपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का तीन दिवसीय कलम बंद हड़ताल, जिला अध्यक्ष गजेन्द्र श्रीवास्तव ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ में आज से अगले तीन दिन तक सरकारी कामकाज ठप रहेगा। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। फेडरेशन ने 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है।