विजयनगर: बिजयनगर में NH48 पर संजयनगर के पास तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा, मौके पर पहुंची थाना पुलिस
बिजयनगर में NH48 पर संजय नगर के पास सोमवार को सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।यहाँ भीलवाड़ा से अजमेर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।पुलिस मौके पर पहुंची।यातायात को फिर से सुचारू करवाया।