हरिद्वार: रानीपुर स्थित GRP मुख्यालय पर नवनियुक्त SP GRP सरिता डोभाल ने राज्य के सभी GRP थानाध्यक्षों के साथ की बैठक
रानीपुर स्थित GRP मुख्यालय पर नवनियुक्त SP सरिता डोभाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य के सभी GRP थानाध्यक्षों को रेलवे स्टेशन और रेल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जहरखुरानी की घटनाओं पर भी अंकुश और ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी बैठक में रणनीति तैयार की गई। रेलवे स्टेशनों पर CCTV बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।