हरिद्वार: भारी ठंड और शीतलहर के चलते बुधवार को जिले में बंद रहेंगे 12वीं तक सभी शिक्षण संस्थान, DM ने रौशनाबाद से जारी किए आदेश
भारी ठंड और शीतलहर के चलते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने बुधवार को जिले भर में बुधवार को 12वीं तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए हैं। आंगनवाड़ी केन्द्रों को भी इसमें शामिल किया गया है। DM ने रौशनाबाद जिला मुख्यालय से यह आदेश जारी करें है। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को आदेश ना मानने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।