हरिद्वार: सराय में 40 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की थी तैयारी; विकास प्राधिकरण का चला बुलडोजर, भू-माफियाओं को दी गई चेतावनी
ज्वालापुर के सराय क्षेत्र में 40 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को सराय पहुंचकर कार्रवाई की। विकास प्राधिकरण का दावा है कि सराय क्षेत्र में 40 बीघा जमीन पर बिना किसी नक्शे के एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। भू-माफियाओं को प्राधिकरण ने कड़ी चेतावनी दी है।