दतिया नगर: भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर ने बदला स्कूलों का समय, कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी
जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी कर जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी।