राजनांदगांव: पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित जन संवाद कक्ष में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित जनसंवाद कक्ष में होली एवं रमजान के त्यौहार को जिले में सौहार्दपूर्ण परंपरा के अनुरूप मनाए जाने शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों,पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में बैठक ली।