शिवपुरी नगर: शिवपुरी पुलिस ने संभाला मोर्चा, कहा- चालान के डर से नहीं, जीवन रक्षा के लिए पहनें हेलमेट
SP अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में आज यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में यातायात विभाग की टीम ने ब्लैकस्पॉट के रूप में चिन्हित पिपरसमा चौराहा एवं पिपरसमा कृषि मंडी पहुँचकर वहां मौजूद किसानों, राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।