कर्वी: चित्रकूट राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 लाख 19 हजार से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण
जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार सुबह 10 बजे से जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने किया। लोक अदालत में 1 लाख 19 हजार 470 मामलों का निस्तारण हुआ। न्यायिक अधिकारियों ने 1572 वादों में करीब 70 लाख रुपये वसूले, जबकि राजस्व व अन्य विभागों ने 2 करोड़ 83 लाख रुपये की वसूली की।