बोध गया: गया एयरपोर्ट पर यात्री सेवा अभियान के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश
यात्री सेवा अभियान-2026 के तहत गया जी हवाई अड्डे पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विमानपत्तन निदेशक के नेतृत्व में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।