शिवहर: डॉक्टर समय पर ड्यूटी पर पहुंचे, कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सदर अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर, CS
स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉक्टर त्रिलोकी शर्मा ने सदर अस्पताल के सभी डॉक्टर को निर्देश दिया है कि सभी डॉक्टर समय पर ड्यूटी पर पहुंचे. कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया है कि सदर अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है. लगातार जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सभी डॉक्टर को अलर्ट कर दिया गया है।