शिवहर: जिला में सभी राशन कार्ड धारी को KYC करवाना अनिवार्य, एसडीएम अविनाश कुणाल
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि शिवहर जिला में जितने भी राशन कार्डधारी है वह अपना राशन कार्ड का KYC अवश्य करवा ले. उन्होंने बताया है कि जो राशन कार्ड धारी जिस डीलर के पास राशन का उठाव करते हैं वहीं पर जाकर पॉस मशीन में अपना अंगूठा का निशान लगाकर KYC अवश्य करवा लेंगे. KYC नहीं करवाने वाले राशन कार्ड धारी का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।