शिवहर: सदर अस्पताल शिवहर के एम्बुलेंस चालक 13 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे
सदर अस्पताल शिवहर के एंबुलेंस चालक 13 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. जिसे स्वास्थ्य व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा. एंबुलेंस चालक का कहना है कि तीन महीने का भुगतान नहीं होने के कारण हमलोग 13 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. वहीं सिविल सर्जन को अल्टीमेटम दिया है कि 11 जून तक हमलोगों का भुगतान नहीं किया जाता है तो 13 जून हड़ताल पर चले जाएंगे।