शिवहर: जिले में प्रचंड गर्मी को देखते हुए डीएम ने जारी किया महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश
जिला में भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 42℃ के ऊपर पहुंच रहा है. भीषण गर्मी से बचाव को लेकर डीएम पंकज कुमार ने लोगों को कई दिशा निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि बेवजह धूप में घर से बाहर नहीं निकले. बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले. घर में बच्चे और बुजुर्ग पर विशेष ध्यान दें. बच्चों को हमेशा पोष्टिक आहार खिलाते रहे. अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।