मधेपुरा: ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में छात्र राजद ने मनाई बाबा साहेब की जयंती
छात्र राष्ट्रीय जनता दल विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज सोमवार को दिन के 11 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएनएमयू छात्र राजद अध्यक्ष सोनू यादव ने की।