#पुलिस_अधिकारी_एवं_पत्रकार_की_ऑडियो
#पत्रकार_संगठन_ऐसे_मामले_में_पुलिस_कार्यशैली_उठाता__है_सवाल___
भरतपुर में चल रहे पंचायत समिति चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आमजन द्वारा हठधर्मी एवं घमंडी ग्रामीण वृत्ताधिकारी (सीओ) की दबंगई एवं तुगलकी कार्यशैली से खाकी को बदनाम करने एवं पंचायतीराज चुनाव में घमंडी एवं हठधर्मी पुलिस अधिकारी द्वारा महिला एवं पुरुष मतदाताओं से दबंगई एवं गुंडई युक्त व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। आमजन के अनुसार पुलिस अधिकारी हाथ में लाठी लेकर खुद को जिला एसपी समझता हुआ महिला एवं पुरुष मतदाताओं से दबंगई कर रहा था। उक्त मामले में जब पुलिस अधिकारी को घटना की सच्चाई जानने के लिए फोन कॉल किया गया तब घमंडी एवं हठधर्मी अधिकारी द्वारा खाकी की धज्जियां उड़ाते हुए पत्रकारों से भी बदतमीजी से बात की गई थी। सीएम के गृह क्षेत्र में पुलिस अधिकारी की दबंगई एवं गुंडई ने खाकी पर सवालिया निशान लगा दिया है साथ ही पुलिस अधिकारी एवं पत्रकार के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार घमंडी एवं हठधर्मी पुलिस अधिकारी एवं पत्रकार के बीच हुई बातचीत के ऑडियो में पुलिस अधिकारी अपने घमंड रूपी व्यवहार से खाकी को कलंकित कर रहा है साथ ही पुलिस विभाग की छवि को भी मिट्टी में मिला रहा है। जिले में मतदान के दौरान घटित हुए इस मामले (आरोपों) की हकीकत जानने के लिए "पत्रकार द्वारा फोन कॉल पर पूछे गए सवालो से बौखलाए पुलिस अधिकारी द्वारा सवालो का सम्मानजनक जवाब देने की जगह अभद्रता पूर्ण जवाब देकर फोन कॉल काट दिया गया था तथा कॉल कटने के बाद पत्रकार द्वारा घमंडी एवं हठधर्मी पुलिस अधिकारी को उसकी ही भाषा में जवाब देने के लिए फिर से किए गए फोन कॉल, पुलिस अधिकारी द्वारा उठाए नहीं गए थे"। गौरतलब है कि गत 14 नवंबर 2026 को भरतपुर जिले की 3 पंचायत समितियों रूपवास, खानुआ और चिकोरा में चौथे चरण का मतदान चल रहा था तथा उसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे और इसी दौरान घमंडी एवं हठधर्मी पुलिस अधिकारी द्वारा वर्दी के घमंड में खाकी की कार्यशैली को तार तार कर दिया गया था।
Nagar, Bharatpur | Nov 15, 2026