बक्सर: चौसा पॉवर प्लांट किसान आंदोलन का मुख्य आरोपी राम प्रवेश गिरफ्तार, पुलिस ने इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास किया गिरफ्तार.
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 बक्सर चौसा पॉवर प्लांट के पास चल रहे आंदोलन में पिछले दिनों हुए उपद्रव के बाद वहां का माहौल सामान्य हो गया है, लेकिन उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. उपद्रव कांड में आरोपी रामप्रवेश यादव को पुलिस ने इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है. इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने जानकारी दी है.