बक्सर: बिहार दिवस के अवसर पर बक्सर स्थित एमपी हाईस्कूल में डीएम के निर्देश पर मतदाता समावेशन खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 बक्सर स्थित एमपी हाईस्कूल में बिहार दिवस के अवसर पर डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर मतदाता समावेशन खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह के द्वारा किया गया। समावेशन खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल एवं दिव्यांगजन का एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।