प्रतापगढ़: जिला पुलिस अधीक्षक ने सख्ती दिखाई, हथुनिया के एएसआई को निलंबित किया, छोटी सादड़ी के एएसआई समेत 4 को किया लाइन हाजिर
प्रतापगढ़। जिले में पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के सख्त रुख के चलते विभाग में लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। तस्करों के खिलाफ अभियान के बीच अब पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर रही है। हथुनिया थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह को तस्करों से मिलीभगत और अवैध लेन-देन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस लाइन रहेग