सूरजपुर: पुराना बस स्टैंड में छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता और साइबर सुरक्षा का संदेश दिया
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर के विद्यार्थियों ने पुराना बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने अभिनय और संवाद के जरिए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने, निर्धारित स्थान पर कचरा डालने और शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।