जौनपुर: मां शारदा शक्तिपीठ मैहर में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
नगर में स्थित मां शारदा शक्तिपीठ मैहर मंदिर में सावन माह के प्रथम सोमवार की सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव की शिवलिंग पर भक्तों ने जल एवं दूध से अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रातः काल जैसे ही मंदिर के पट खुले, वैसे ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।